Uttarakhand:अजब प्रेम की गजब कहानी: शादीशुदा दो बच्चों की माँ को युवती से हुआ प्यार, बोली-इसी के साथ रहूंगी, कोतवाली में घंटो ड्रामा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पहाड़ में इन दिनों दो महिलाओं के बीच का प्यार चर्चाओं का विषय बना हुआ है। इन दोनों के प्यार की चर्चाएं हर तरफ हो रही हैं। मामला उत्तराखंड के बागेश्वर जिले का है। जहां एक शादीशुदा महिला को एक युवती से प्यार हो गया है। अब युवती महिला के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी है तो महिला को भी इस से कोई ऐतराज नहीं है।

Ad
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

शादी करने की जिद पर अड़ी
महिला से युवती भी शादी करना चाहती है। दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी हुई हैं। इस मामले में युवती के परिजन युवती को समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन युवती मानने के लिए तैयार नहीं है। इसको लेकर रविवार को कोतवाली में घंटों तक ड्रामा चलता रहा। काफी समझाने के बाद पुलिस ने दोनों को घर भेजा। युवती और महिला दोनों के परिजनों को निराश होकर घरों को लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

बताया जा रहा है महिला और उसका पति दोनो ही शिक्षा विभाग के कार्यरत है, महिला के दो बच्चे भी बताए जा रहे है महिला द्वारा पहले ही कोतवाली में एक युवती के साथ रहने की इच्छा व्यक्त करते हुए पत्र पुलिस को दिया था। बताया जा रहा है कि लगभग 22 वर्षीय लड़की पिथौरागढ़ की रहने वाली है। महिला के साथ उसकी रिश्तेदारी है। दोनो ही लगभग 3 माह से एक साथ रह रहे है। बागेश्वर एक लड़की पर महिला के प्यार का गजब खुमार छाया है, लड़की ने घर वालो के साथ जाने से साफ मना कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

जब घर वाले बेटी से हार मान गए, तो तब कोतवाली में शरण लेनी पड़ी, बागेश्वर पुलिस ने युवती के बालिग होने की बात कहते हुए मामले में किसी तरह की मदद करने में असमर्थता जताई है जब इस दौरान कोतवाली के आसपास खूब भीड़ भाड़ जमा हुई, और देखते ही देखते युवती – महिला का प्यार पूरे बागेश्वर बाजार में चर्चा का विषय बन गया।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें