प्रेम प्रसंग में गर्भवती हुई लड़की, मां और भाई ने पेट्रोल डालकर जिंदा फूंका

ख़बर शेयर करें

प्रेम करने की सजा एक किशोरी को उसके माँ और भाइ ने दी है।नाबालिक के गर्भवती होने पर भाई और मां ने पेट्रोल डाल नाबालिग को जिंदा फूंक डाला। उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं. जहां एक किशोरी बिना शादी के ही गर्भवती हो गई. इस घटना के सामने आने के बाद उसकी मां और भाई ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया.

यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD

दरअसल, थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब थी. परिवारजनों ने उसे नजदीक के ही अस्पताल में दिखाया. यहां आराम न मिलने पर उसे गुरुवार दोपहर को गढ़चौपला स्थित एक नर्सिंग होम में ले गए.जांच में गर्भवती होने का पता चला यहां मेडिकल जांच में पता चला कि किशोरी गर्भवती है.

नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही परिवारजनों के होश उड़ गए. इसी बात से गुस्साए मां और भाई किशोरी को बाइक पर बैठाकर घर की ओर रवाना हो गए.युवती लगभग 70 फीसदी जल गई और उसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. उसके बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस युवती की मां और उसके भाई को हिरासत में ले लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD


बताया जा रहा है कि मां और भाई ने पहले किशोरी को जंगल ले गए. इसके बाद भाई ने पहले बहन का ब्लेड से गला रेत दिया और उसके बाद पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी.

यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD

इस पूरे घटनाक्रम में मां ने अपने बेटे का सहयोग करते हुए किशोरी के हाथ-पैर पकड़ लिए.किशोरी के चीखने-चिल्‍लाने पर आसपास के लोग आ गए. ग्रामीणों का आता देख मां और भाई मौके से फरार हो गए. सूचना पर पहुंची बहादुरगढ़ पुलिस किशोरी को अस्‍पताल ले गई. यहां उसे उपचार के लिए तत्काल मेरठ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया जहां किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें