Kumaun News :शारदा नदी खतरे के निशान से ऊपर, रेड अलर्ट जारी,1 लाख 66 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा-देखे-VIDEO
पहाड़ों पर हो रही भारी बरसात के चलते नदी नाले उफान पर हैं. चंपावत जनपद में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनपद की प्रमुख शारदा नदी उफान पर आ गई है। जनपद के सीमांत तराई क्षेत्र टनकपुर व बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। जिस कारण पुलिस ने बनबसा में स्थित भारत नेपाल को जोड़ने वाले शारदा बैराज अंतरराष्ट्रीय पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया है।
स्थानिक प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है तथा नदी के जलस्तर पर नज़रें बनाए हुए। वहीं पुलिस के द्वारा लोगों से भारी बारिश में बाहर न निकलने की अपील की जा रही है। बनबसा बैराज से वर्तमान में लगभग 1 लाख 66 हजार क्यूसेक पानी उत्तर प्रदेश की ओर छोड़ा जा रहा है। जो कि उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर एवं गोंडा बहराइच जनपद की तरफ बढ़ रहा है और वहां बाढ़ की स्थिति उत्पन्न कर सकता है
जिसको ध्यान में रखते हुए शारदा बैराज प्रशासन के द्वारा प्रभावित होने वाले जनपदों के प्रशासन को सूचना दे दी गई है। वहीं स्थानीय प्रशासन द्वारा नदी किनारे बसे आबादी वाले क्षेत्रों को खाली कराए जाने एवं वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने हेतु मुनादी कराई जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन
शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,