सुबह इस्तीफा शाम को शपथ ग्रहण,नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने 2 डिप्टी सीएम सहित 8 मंत्रियों ने ली शपथ,

ख़बर शेयर करें

नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। नीतीश कुमार के साथ भाजपा के दो दिग्गज नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान जेपी नड्डा समेत भाजपा के और भी नेता मौजूद रहे। जनता दल इनवाइटेड और जनता दल बिहार में सरकार चला रही थी जहां नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री थे लेकिन दोनों दलों में बिगड़ते हालात के बाद नीतीश कुमार ने एक बार फिर से जनता दल के साथ गठबंधन छोड़कर बीजेपी के के साथ बिहार में सरकार बनाया है
नीतीश कुमार ने रविवार शाम 5 बजे 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई शपथ ग्रहण के बाद सीएम ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा।
आज सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया था। नीतीश कुमार ने इस दौरान कहा कि महागठबंधन के साथ रहना अब मुश्किल हो गया था।

शाम पांच बजे हुए समारोह में नीतीश के साथ कुल 8 मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रियों में मुख्यमंत्री समेत 2 कुर्मी, 2 भूमिहार, 1-1 राजपूत, दलित, कहार, कोइरी और यादव हैं। सभी का संक्षिप्त ब्योरा नीचे दिया गया है…

उपमुख्यमंत्री

  1. सम्राट चौधरी (भाजपा) 2. विजय सिन्हा (भाजपा)
यह भी पढ़ें 👉  रफ्तार का कहर हल्द्वानी -लालकुआं हाईवे पर ऑटो और ट्रक में भिड़ंत 7 लोग गंभीर रूप से घायल-VIDEO

मंत्री

  1. डॉ. प्रेम कुमार (भाजपा)

4, विजेंद्र प्रसाद (जदयू)

  1. श्रवण कुमार (जदयू)
  2. विजय कुमार चौधरी (जदयू)
  3. संतोष कुमार सुमन (हम)
  4. सुमित सिंह (निर्दलीय)

9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार खुद कुर्मी जाति से आते हैं। बिहार में बीते साल हुए जातीय जनगणना के अनुसार कुर्मी जाति की हिस्सेदारी 2.87 प्रतिशत के करीब है। बिहार में कुर्मी जाति की कुल जनसंख्या 37 लाख 62 हजार 969 है।
बिहार की जातीय राजनीति में भाजपा के लिए अहम सम्राट चौधरी काफी अहम है। सम्राट चौधरी कुशवाहा (कोइरी) जाति से ताल्लुक रखते हैं। बिहार में इस जाति का आधार करीब 4.2 प्रतिशत है।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से डिप्टी सीएम बना गए विजय सिन्हा भूमिहार जाति से आते हैं। बिहार में भूमिहार जाति करीब 2.86 प्रतिशत के करीब है। सवर्णों में जाति भमिहार बिहार की सबसे गरीब जाति है।

Advertisements
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें