मैं नहीं मारता तो प्रेमी संग मिल मुझे मार देती, भाजपा नेता ने पत्‍नी- तीन बच्‍चों को गोली मारकर की हत्या

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पत्नी और दो

Ad

पत्नी और तीन बच्चों बच्चों को गोली मार कर हत्या के मामले में भाजपा नेता योगेश रोहिल्ला गिरफ्तार हो चुका है उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बीजेपी नेता योगेश रोहिला की पत्नी नेहा भी जिंदगी की जंग हार गईं. नेहा ने चंडीगढ़ PGI में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. शनिवार से ही नेहा वेंटिलेटर पर थीं. सोमवार शाम उन्होंने आखिरी सांस ली. नेहा के पति बीजेपी नेता योगेश रोहिला ने शनिवार को अपनी पत्नी पर शक के चलते तीन बच्चों और पत्नी को गोली मार दी थी. गोली मारने के बाद योगेश ने खुद ही पुलिस को फोन करके जानकारी दी. पुलिस ने रविवार को योगेश को जेल भेज दिया. वहीं बीजेपी नेता योगेश रोहिला की कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वह अपनी पत्नी और बच्चों के लिए प्यार भरी बातें लिखा करता था.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

पुलिस पूछताछ में आरोपी योगेश ने बताया था कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया. इस बात की चर्चाएं भी चल रही हैं कि योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और बच्चों का कत्ल इसलिए किया कि कहीं उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या न कर दे. बच्चों को योगेश ने इसलिए मारा कि उनके बाद उनका ख्याल कौन रखता. शनिवार को जब पत्नी एक गाना गुनगुना रही थी, तभी गुस्से में आकर योगेश ने उसे गोली मार दी.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

योगेश के तीनों बच्चे अपने पिता से हाथ जोड़-जोड़ कर रहम की गुहार लगाते रहे, लेकिन उसका दिल एक बार भी नहीं पसीजा और उसने उनको भी गोली मार दी. सभी को गोली मारने के बाद योगेश रोहिला ने खुद ही पुलिस को फोन कर इस घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी योगेश को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

रविवार को ही गमगीन माहौल में योगेश के तीनों बच्चों का अंतिम संस्कार उसके गांव में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. योगेश की बहनें मासूम बच्चों के शव को देखकर अपने भाई को कोस रही थीं. इसी बीच योगेश रोहिला के फेसबुक अकाउंट की कई पोस्ट सामने आई हैं. इन पोस्ट में वो अपनी पत्नी नेहा और बच्चों के लिए प्यार भरी बातें लिखता है. इन पोस्ट को देखकर लोग यही कह रहे है कि पत्नी और बच्चों के लिए इतना प्यार लुटाने वाला शख्स कैसे इतना निर्दयी हो सकता है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें