दर्दनाक हादसा,पुलिसकर्मियों को ले जा रही गाड़ी खाई में गिरी, 6 पुलिसकर्मियों सहित 7 की मौत, 4 घायल-देखे- VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पुलिसकर्मियों की एक गाड़ी खाई में जा गिरी इस हादसे में 6 पुलिसकर्मियों समते 7 लोगों की मौके पर ही मौत गई, 4 पुलिस कर्मी घायल बताए जा रहे हैं।हिमाचल के चंबा जिला में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़का हादसा हो गया। तीसा-बेरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास पुलिसकर्मियों को ले जा रही एक गाड़ी खाई में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक, इस गाड़ी में 11 लोग सवार थे।

Ad

इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 6 पुलिसकर्मी और गाड़ी का ड्राइवर शामिल है। वहीं इस हादसे 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं

जानकारी के अनुसार, सूमो में 9 पुलिस जवान और 2 स्थानीय लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि 2-IRBn बटालियन के पुलिस जवान सूमो में लोंग रेस पेट्रोलिंग पर जा रहे थे। इस दौरान तरवाई नामक स्थान पर हादसा हो गया।

हादसा तरवाई पुल के पास हुआ है। सूमो पर पहाड़ी गिरने के बाद कुछ लोग इससे बाहर छिटक गए और पत्थरों से टकराने से गंभीर चोटें लगीं। पहाड़ी से लुढ़कने के बाद सूमो सिउल नदी के बीचों बीच रुकी।

मृतकों की पहचान सब इंस्पेक्टर राकेश गौरा, मुख्य आरक्षी प्रवीण टंडन, आरक्षी कमलजीत, आरक्षी सचिन व आरक्षी अभिषेक और वाहन चालक चंदू राम पुत्र जयदयाल निवासी गांव मंगली तहसील चुराह के तौर पर हुई। वहीं आरक्षी अक्षय कुमार, आरक्षी लक्ष्य, आरक्षी सचिन, मुख्य आरक्षी राजेंद्र और स्थानीय व्यक्ति पंकज कुमार इस हादसे में घायल हुए।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें