Gold Price: सोने के दाम में भारी गिरावट, चांदी धड़ाम, जानें- 10 ग्राम गोल्ड का नया रेट

सोना चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो खबर अच्छी है भारतीय सर्राफा मार्केट में रोजाना सोने और चांदी (Gold & Silver Price Today) के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. 06 अगस्त, 2023 को सोना और चांदी (Gold Silver Price) सस्ता हुआ है। सोने की कीमत ₹59000 प्रति 10 ग्राम के पार है वहीं, चांदी का भाव ₹72000 प्रति किलो से अधिक है.
यह भी पढ़ें 👉 Uttarakhand Good News: उत्तराखंड में बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर का तोहफा, आदेश जारी
शुक्रवार को बंद हुए सर्राफा बाजार के मुकाबले शनिवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट नजर आई. सोने की कीमतों में जहां 60.00 रुपये की गिरावट आई तो वहीं चांदी का भाव 260.00 रुपये प्रति किलोग्राम कम हो गया. इस गिरावट के बाद भारतीय सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने के दाम गिरकर 54,459 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए. जबकि 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 59,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. वहीं चांदी का भाव मंगलवार सुबह में 72,000रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया.
उधर मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.10% यानी 59.00 रुपये की गिरावट के बाद 59,373 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई हैं. जबकि ये उच्चतर स्तर 59,416 और न्यूनतम 59,370 रुपये तक कारोबार कर चुकी हैं. वहीं एमसीएक्स पर चांदी का भाव 0.37% यानि 271 रुपये की गिरावट के साथ 72,251 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं इससे पहले चांदी उच्चतर स्तर 72,349 और न्यूनतम स्तर 72,250 रुपये प्रति किलोग्राम कर रही।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO