दुबई में बंधक बने उत्तराखंड के पांच युवक, परिजन CM पुष्कर धामी से लगाई मदद की गुहार

उत्तराखंड के पांच युवकों को दुबई में बंधक बनाने का मामला सामने आया है। युवकों के परिजनों से सीएम पुष्कर सिंह धामी से मदद की गुहार लगाई है। पांचों युवक उधम सिंह नगर जिले के रहने वाले हैं। रोजगार की तलाश में दुबई गए पांच युवक काम न मिलने पर वहीं फंस गए हैं। इन युवकों ने परिजनों से बात कर उन्हें वापस भारत बुलाने को कहा है।
उत्तराखंड और यूपी के बॉर्डर से लगे रायपुरी निवासी शीला देवी पत्नी डालचंद सिंह ने बताया कि लगभग दो माह पूर्व गांव अंगदपुर तथा दिल्ली भटपुरा निवासी दो युवकों ने विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने की बात कही थी। जिनके झांसे में आकर उसका बेटा अमित कुमार सहित रायपुरी निवासी दिलशाद, अंगदपुर निवासी मोहसिन तथा पौड़ी गढ़वाल के गांव कौड़िया निवासी नीरज व अभिषेक एजेंटों के माध्यम से दुबई चले गए।
एजेंटों ने दुबई के शारजाह की सनिया स्थित एक कंपनी में पांचों युवकों को कारपेंटर के रूप में काम दिलाने का वादा किया था, लेकिन वहां पर उन्हें कारपेंटर का काम नहीं मिला। कंपनी के अफसरों ने सभी युवकों के पासपोर्ट जब्त कर लिए। साथ ही उन्हें मजदूरी के पैसे भी नहीं दिए। इसके चलते युवकों को खाने के लाले पड़ गए हैं। परिजनों ने सरकार से उनको वापस लाने की गुहार की है बताया जा रहा है की वापसी लाने के लिए एजेंट परिवार वालों से पैसा मांग रहा है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू 