उत्तराखंड: युवा हो जाएं तैयार, समूह -ग की 23 भर्तिया कराएगा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग,

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है पेपर लीक प्रकरण के दौरान हाथ से छीनी गई समूह ग की 23 भर्तियों को अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ही कराएगा। ये भर्तियां राज्य लोक सेवा आयोग से यूकेएसएसएससी को वापस करने की कवायद अंतिम चरण में है।
व्यवस्था बहाल होने पर दोबारा समूह-ग भर्तियों में तेजी आएगी पिछले साल जुलाई में यूकेएसएसएससी की कई भर्तियों के पेपर लीक होने के बाद सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग को समूह ग की 23 भर्तियों की जिम्मेदारी भी सौंप दी थी। इसके लिए सितंबर माह में राज्य सरकार ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (कृत्यों का परिसीमन) (संशोधन) विनियम 2022 जारी किया था।
इस हिसाबसे पुलिस कांस्टेबल सहित तमाम भर्तियां राज्य लोक सेवा आयोग ने कराई। इस बीच यूकेएसएसएससी में नए अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की ताजपोशी हुई। उन्होंने रद्द हुई सभी भर्तियों की निर्विवाद परीक्षाएं कराई। इसके बाद पुरानी भर्ती लौटाने के लिए शासन को पत्र भेजा। कार्मिक विभाग के एक आला अधिकारी ने बताया कि राज्य लोक सेवा आयोग से यूकेएसएसएससी को चरणबद्ध तरीके से समूह ग की भर्तियां लौटाने पर जल्द फैसला होने वाला है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में रेलवे कर्मचारी से 47 लाख की ठगी: प्लॉट और मकान का झांसा देकर हड़पे रुपये; कोर्ट के आदेश पर काठगोदाम पुलिस ने दर्ज की FIR
हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी स्वास्थ्य महानिदेशक:₹12.38 लाख की ठगी का आरोप, प्रकाश मेहरा और गिरोह की तलाश में पुलिस,कॉलेज में परिसंपत्तियों के कब्जे के षड्यंत्र के भी लग चुके हैं आरोप
हल्द्वानी बड़ी खबर
सफग्ग
हल्द्वानी: अनियंत्रित बाइक ने 13 साल के मासूम को मारी टक्कर ,पेट फटने से आंते आई बाहर, मौत ;तमाशबीन बने रहे लोग और पुलिस
