उत्तराखंड (दुखद)घर में रखे सिलेंडरों में हुआ ब्लास्ट घर में आग लगने से चार मासूमों की मौत-देखे-VIDEO
उत्तराखंड से आज दुखद खबर सामने आई है जहां देहरादून के विकासनगर में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। त्यूनी पुल के पास एक बहुमंजिला घर में भीषण आग लग गई। इस दौरान हादसे में चार बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए।टोंस नदी के पुल के पास सूरत राम जोशी का घर है। वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।
मकान में मकान मालिक समेत छह परिवार रहते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने से घर में मौजूद एलपीजी सिलिंडर फटते रहे।
जानकारी के अनुसार, टोंस नदी के पुल के पास सूरत राम जोशी का घर है। वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। शाम करीब पांच बजे घर में अचानक आग लग गई। घर से आग की लपटें निकलती देख वहां अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि लोगों की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उसमें पानी नहीं होने के कारण तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका। जिसके चलते आग और विकराल हो गई। इसके बाद वहां लोगों ने हंगामा कर दिया।
आग लगने की घटना के दौरान एक के बाद एक चार धमाकों की आवाज सुनाई दी। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर में फंसी सोनम(9), रिद्धि(10), मिष्टी(5) और सेजल( ढाई वर्ष) की मौत हो चुकी थी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO