यात्रीगण कृपया ध्यान दें, काठगोदाम से चलने वाली कई ट्रेनों के नॉन इंटरलॉकिंग के चलते 7 दिनों तक रूट में परिवर्तन

हल्द्वानी- ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है उत्तर रेलवे के बरेली-शाहजहांपुर रेल खंड के बीच रसुइया और बंथरा रेलवे स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है इसके लिए रेलवे 6 से 12 अप्रैल तक कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए हैं।
उत्तर रेलवे के बरेली जं- शाहजहाँपुर रेल खंड के मध्य स्थित रसुइया एवं बन्थरा रेलवे स्टेशनों पर नाॅन इण्टरलाकिंग का कार्य किए जाने के फलस्वरूप 6 अप्रैल से 12 अप्रैल, 2023 तक अप/डाउन गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन कर संचालन निम्नव
8 अप्रैल एवं 11 अप्रैल, 2023 को सिंगरौली से टनकपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस को मार्ग परिवर्तन कर शाहजहांपुर-पीलीभीत के रास्ते संचालित किया जायेगा।
7 अप्रैल, 9 अप्रैल एवं 10 अप्रैल, 2023 को शक्तिनगर से टनकपुर जाने वाली वाली गाड़ी संख्या 15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस को मार्ग परिवर्तित कर शाहजहांपुर-पीलीभीत के रास्ते संचालित किया जायेगा।
11 अप्रैल, 2023 को कानपुर सेन्ट्रल से काठगोदाम को जाने वाली गाड़ी संख्या 12209 गरीबरथ एक्सप्रेस को मार्ग परिवर्तित कर शाहजहांपुर-पीलीभीत-भोजीपुरा के रास्ते काठगोदाम के लिए संचालित किया जायेगा।
9 अप्रैल एवं 10 अप्रैल, 2023 को लखनऊ जं. से काठगोदाम को जाने वाली गाड़ी संख्या 15043 लखनऊ जं.-काठगोदाम एक्सप्रेस को मार्ग परिवर्तित कर शाहजहांपुर-पीलीभीत-भोजीपुरा के रास्ते काठगोदाम के लिए संचालित किया जायेगा।
10 अप्रैल एवं 12 अप्रैल, 2023 को टनकपुर से शक्तिनगर के मध्य संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस को मार्ग परिवर्तित कर पीलीभीत-शाहजहांपुर के रास्ते संचालित किया जायेगा।
8 अप्रैल, 9 अप्रैल एवं 11 अप्रैल, 2023 को टनकपुर-शक्तिनगर के मध्य संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस को मार्ग परिवर्तित कर पीलीभीत-शाहजहांपुर के रास्ते संचालित किया जायेगा।
10 अप्रैल, 2023 को काठगोदाम से कानपुर सेन्ट्रल के मध्य संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 12210 गरीबरथ एक्सप्रेस को मार्ग परिवर्तित कर भोजीपुरा.-पीलीभीत-शाहजहांपुर के रास्ते से संचालित किया जायेगा।
10 अप्रैल एवं 11 अप्रैल, 2023 को काठगोदाम-लखनऊ जं. के बीच संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 15044 काठगोदाम-लखनऊ जं. एक्सप्रेस को मार्ग परिवर्तित कर भोजीपुरा-पीलीभीत-शाहजहांपुर के रास्ते लखनऊ के लिए संचालित किया जायेगा।
जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल बरेली राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेनों के निकलने का समय पूर्व की तरह रहेगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि रूट परिवर्तन में रेलवे प्रशासन का सहयोग करें.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO