हल्द्वानी में आया पोर्नोग्राफी का मामला, केंद्रीय साइबर क्राइम निर्देश के बाद हल्द्वानी के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी: हल्द्वानी में सोशल मीडिया पर पोर्नोग्राफी वीडियो अपलोड करने का मामला सामने आया है. केंद्र की साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की निगरानी में यह मामला सामने आने के बाद एसटीएफ के निर्देश के बाद हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज की कार्रवाई की गई है. आरोपी द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बच्चों की अश्लील वीडियो शेयर करने का आरोप है.
पुलिस के मुताबिक फेसबुक आईडी चाईल्ड पोर्नोग्राफी की वीडियो शेयर करने वाले युवक की पहचान दिव्यांक उपाध्याय हल्द्वानी के रूप में हुई है .इस आईडी में दो मोबाइल नम्बर भी मिले.
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखण्ड देहरादून के आदेश पर पर मुकदमे की कार्रवाई की गई है पुलिस के अनुसार केंद्र के साइबर टिप लाइन पोर्टल के माध्यम से सोशल मीडिया वेबसाइट, पोर्टलों आदि पर बच्चों की अश्लील वीडियो अपलोड व शेयर करने वालों की निगरानी मैं मामला सामने आया है. कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. जांच पड़ताल में पता चला है कि
दिव्यांक उपाध्याय द्वारा चाईल्ड पोर्नोग्राफी से सम्बन्धित वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किया जाना पाया गया .प्रकरण में संलग्न वीडियो व अन्य इलेक्ट्रानिक दस्तावेजों का अवलोकन करने पर आईटी एक्ट की धारा- 67 (बी) का अपराध होना पाया गया है वीडियो व प्रपत्रों के जांच के आधार पर दिव्यांक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है प्रकरण में संलग्न वीडियो व अन्य इलेक्ट्रानिक दस्तावेजों का अवलोकन करने पर आईटी एक्ट की धारा- 67(B) का अपराध होना पाया गया है आरोपी के खिलाफ विरुद्ध धारा- 67(B) आईटी एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO