डोली उठने से पहले हाथों की मेहंदी उजड़ी,मंडप में दुल्हन की गोद में दूल्हे ने तोड़ा दम

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

शादी के मंडप में खुशियां मातम में बदल गई. दरअसल, शादी समारोह में फेरों के बाद दूल्हे को हार्ट अटैक आ गया. दूल्हा-दुल्हन के फेरे होने वाले थे दोनों एक दूसरे के पास बैठे थे और पंडित जी मंत्रोच्चार कर रहे थे, इसी दौरान अचानक दूल्हे ने दुल्हन की गोद में सिर रखा और दुनिया को अलविदा कह दिया. मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले से है जहां शादी के बाद फेरे के दौरान दूल्हे को हार्ट अटैक आया है और उसकी मौत हुई है. अचानक हुई इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। यह घटना तब हुई, जब दुल्हा और दुल्हन सात फेरे ले रहे थे। फेर लेते समय दूल्हे को अचानक सीने में दर्द उठा और वह मंडप में ही गिर गया। इसके बाद वहां मौजूद रिश्तेदारों ने और परिजनों ने उसे उठाने का प्रयास किया, जब वह नहीं उठा, तो तत्काल ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ईसीजी करने और अन्य जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

यह खबर सुनते ही घरातियों और बारातियों के पैरों तले से जमीन के साथ गई। किसी को कुछ समझ ही नहीं आया कि यह अचानक क्या हो गया, जिसने भी यह घटना सुनी उसकी आंखों से आंसू बहने लगे। हर कोई इस घटना से दुःखी है और दुल्हन का घर बसने से पहले ही उजड़ गया, उसका संसार लुट गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

हर्षित की शादी शहर के तिली वार्ड में स्थित कैलाश मानसरोवर होटल से की जा रही थी। रात में धूमधाम से घोड़ा गाड़ी, बैंड बाजा, डीजे और शानदार लाइटिंग के साथ बारात लगाई गई थी। सभी लोग बहुत खुश थे। परिजन रिश्तेदार दोस्त खूब नाचते रहे, इसके बाद रात करीब 12 बजे वरमाला का कार्यक्रम हुआ। दूल्हे ने दुल्हन को, दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाकर उसे अपना जीवन साथी चुना। इसके बाद करीब 2 से 3 घंटे तक फोटो सेशन चला रहा था। दूल्हा दुल्हन साथ में खाना खाया और कुछ समय आराम करने की बात सुबह करीब छह बजे सात फेरे की लेने की तैयारी होने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

साथ काम सात वादे और सात जन्मों का साथ निभाने के लिए सात फेरे शुरू भी हो गई। लेकिन फेरे पूरे हो पाते कि दूल्हे के साथ अचानक यह घटना घटित हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हर्षित का परिवार मूल रूप से जैसीनगर का रहने वाला है। लेकिन पिछले कुछ साल से सागर शहर के परकोटा में अपना निवास बनाए हुए था। दूल्हा हर्षित का अपना मेडिकल था, जो गोपालगंज में ओम मेडिकल के नाम से संचालित कर रहा था।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें