हल्द्वानी: लापता ढाई वर्षीय बच्चे की 24 घंटे बाद भी नहीं चल पाया पता, जानिए कहां-कहां पुलिस ने चालान सर्च अभियान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : थाना बनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत कल दिनांक 15/11/2021 को समय लगभग दोपहर 1:00 बजे के आसपास घर के बाहर खेलते समय नाबालिक बालक दक्ष, उम्र लगभग ढाई वर्ष गुम हो गया। परिजनों द्वारा बच्चे के गुमशुदा होने की सूचना थाना बनभूलपुरा में दर्ज कराई गई। जिस आधार पर थाना बनभूलपुरा में तत्काल एफ.आई.आर नंबर-395/21, धारा 365 आई.पी.सी. बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया था थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर बालक की सकुशल बरामदगी हेतु ढूंढ खोज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad


इसी क्रम में आज दिनांक 16/11/2021 को थाना बनभूलपुरा एवं आसपास के संभावित विभिन्न आबादी एवं गैर आबादी क्षेत्रों (जवाहर नगर, राजपुरा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं गोला नदी क्षेत्र) मैं सर्च अभियान चलाया गया। जिस दौरान भी कोई लाभप्रद सूचना प्राप्त नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO


आप सभी से अनुरोध है, कि उक्त गुमशुदा बालक से संबंधित कोई लाभप्रद सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के मोबाइल नंबर 9411110396 या थाना बनभूलपुरा-05946 255100, या विवेचक महिला उप निरीक्षक कुसुम रावत 7900 2083 821 या पुलिस कंट्रोल रूम डायल डायल 112 पर सूचित करने का कष्ट करें।
गौरतलब है कि सोमवार दोपहर बात क्यों बस स्टेशन के पास के रहने वाले वाला ढाई वर्षीय मासूम दक्ष अचानक लापता हो गया जिसके बाद परिवार वाले ढूंढो खोज में लगे हुए हैं वहीं पुलिस भी सर्च अभियान में जुटी हुई है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें