चार बच्चों की मां को युवक से प्यार, युवक की माँ अवैध संबंध में बनी रोड़ा तो रास्ते से हटाने की प्लानिंग बना डाली प्लान, कर डाला बड़ा ‘कांड’
चार बच्चों की मां को एक युवक से प्यार हो गया। दोनों के बीच बन गए अवैध संबंधों का विरोध युवक की मां कर रही थी। इससे युवक से ज्यादा चार बच्चों की मां परेशान हो गई। प्रेमी और उसके बीच युवक की मां का आना उसे रास नहीं आ रहा था। अवैध संबंधों में अंधी हो चुकी विवाहिता ने प्रेमी की मां को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। मौका पाते ही चाकू से गोदकर युवक की मां की हत्या कर दी।
उत्तर प्रदेश के मेरठ पुलिस के अनुसार आरोपी महिला सोनी अपने पति से अलग रह रहती है।
मारी गई महिला का नाम दीपाली है। शुक्रवार देर शाम मेडिकल थाना की पुलिस को एक महिला पर चाकू से हमले की सूचना मिली और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दीपाली को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी महिला सोनी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस का कहा कि सोनी ने बताया कि दीपाली के बेटे के साथ उसका अवैध संबंध था। इसका दीपाली विरोध करती थी। इसके चलते उसने उसे जान से मारने की साजिश रची।
पुलिस की पूछताछ में उसने खुलासा किया कि तीन दिन पहले चाकू खरीदा था और दीपाली की हत्या की साजिश रची थी। सोनी ने बताया कि वह दीपाली के तानों और अपमान से परेशान हो चुकी थी, इसलिए उसने उन्हें रास्ते से हटाने का फैसला किया। वारदात के समय उसने काले कपड़े पहने और नकाब से चेहरा ढक कर वारदात को अंजाम दिया। एकता पार्क के पास दीपाली काम खत्म कर घर लौट रही थी। तभी एकता पार्क के गेट पर पहले से खडी सोनी ने उन्हें रोक लिया। पहले सोनी और दीपाली के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद सोनी ने चाकू से दीपाली पर हमला कर दिया।
घायल दीपाली मदद के लिए चिल्लाती हुई पार्क के गेट के अंदर भागी। सोनी ने उसका पीछा करते हुए बेरहमी से एक के बाद एक कई वार किए। दीपाली ने पार्क के गेट पर मौजूद चौकीदार से मदद मांगी, लेकिन सोनी के आक्रामक व्यवहार के कारण कोई भी उसकी जान नहीं बचा सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भीमताल में सड़क हादसा: मुक्तेश्वर जा रहा पत्थरों से भरा डंपर खाई में गिरा, SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू,चालक घायल-VIDEO
उत्तराखंड: (बड़ी खबर) इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट प्रशासन ने जारी की चेतावनी
हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श,
हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श!
युवा नेतृत्व में बदला उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल, पलायन और रोजगार जैसे संकटों से उबारकर बनाया देश का अग्रणी राज्य:देवेंद्र पाल सिंह