हल्द्वानी:पानी के गड्ढेरे में मौज मस्ती करना पड़ा भारी, डूबने से युवक की मौत

हल्द्वानी: पानी के गधेरे में मौज मस्ती करना एक युवक को भारी पड़ा है जहां डूबने से युवक की मौत हुई है.
घटना नैनीताल जिले के ज्योलीकोट स्थित गधेरे की तालाब में नहाते वक्त युवक डूब गया.एसडीआरएफ ने रात्रि सर्च ऑपरेशन के बाद शव बरामद किया है. मृतक युवक हल्द्वानी का रहने वाला है.
पुलिस के मुताबिक शनिवार की देर रात्रि को पुलिस चौकी ज्योलीकोट के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि ज्योलीकोट में एक युवक नदी में डूब गया है,
सूचना मिलते ही पोस्ट नैनीताल से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई.घटना हल्द्वानी नैनीताल स्थल रोड जोली कोर्ट से लगभग दो से तीन किलोमीटर नीचे स्थित एक तालाब में था जहाँ युवक डूब गया था.एसडीआरएफ टीम ने विषम परिस्थितियों के बावजूद मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया.
टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद सर्चिंग के दौरान तालाब से युवक जीवन रावत उम्र 21 वर्ष निवासी बच्चीनगर हल्द्वानी का शव बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि युवक मौज मस्ती करने गया था जहां नहाने के दौरान हादसा हुआ है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है पुलिस शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,