विश्व तंबाकू निषेध दिवस: शेमफोर्ड सिनियर सेकेंडरी स्कूल मोटाहल्दू हल्द्वानी के एनसीसी कैडेट्स ने ली प्रतिज्ञा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी :हर साल 31 मई को दुनियाभर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) मनाया जाता है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर शेमफोर्ड विद्यालय मोटाहल्दू ,हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने सभी को किसी भी तरह के तंबाकू का सेवन नहीं करने के की प्रतिज्ञा ली और लोगों को दिलाई साथ ही तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक भी किया।

अधिक से अधिक लोगों को धूम्रपान और तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया। लोगों को तंबाकू से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान के बारे में बताने के लिए विद्यार्थियों ने स्लोगन व शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर सभी विद्यालय परिवार उपस्थित हुए।

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें