हरिद्वार हरकी पौड़ी पर महिलाओं में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल,-देखे VIDEO

धर्मनगरी हरिद्वार की हर की पौड़ी पर महिलाओं द्वारा आपस मारपीट करने का वीडियो सामने आया है बुधवार को हर की पौड़ी पर देखने को मिला, जब कुछ महिलाएं एक दूसरे से किसी बात को लेकर झगड़ पड़ीं. और उनमें जमकर मारपीट हुआ इस दौरान किसी शख्स ने महिलाओं की मारपीट का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस इस मामले में महिलाओं के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई है.
हर की पौड़ी पर बुधवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब कुछ महिलाओं के बीच जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ चले. इस दौरान मौके पर मौजूद बहुत से लोग मूकदर्शक बने यह लड़ाई देखते रहे. वीडियो में नजर आता है कि दो महिलाएं एक महिला को जमकर पीट रही हैं. कुछ क्षणों के बाद एक अन्य महिला भी वहां पर आती हैं और कुछ अन्य लोग महिलाओं के बीच हो रही मारपीट को रोकते हैं.
हरिद्वार की हर की पौड़ी चौकी के प्रभारी ने बताया कि बुधवार को दोपहर दो बजे के करीब हरिद्वार की स्थानीय महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. यह महिलाएं टीका लगाने का काम करती हैं. इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया.
पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं पर दंडात्मक कार्रवाई भी की गई है. उन्होंने कहा कि उन्हें आइंदा इस तरह की हरकत नहीं करने की चेतावनी भी दी गई है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे