नैनीताल हाईवे पर सड़क किनारे मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

नैनीताल हाईवे किनारे एक महिला का शव पड़ा मिला। शव की पहचान नहीं हो सकी है। हत्या के संदेह में पोस्टमाॅर्टम कराया गया, लेकिन स्थिति साफ न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड बनाई गई है
मामला बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह की घटना है।इज्जतनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि पुलिस और यूपी 112 नंबर को सोमवार सुबह सूचना मिली कि नैनीताल हाईवे पर रोड नंबर आठ के पास एक चाय के खोखे में बाहर की ओर महिला का शव पड़ा है। वह पहुंचे तो पता लगा कि खुद खोखा मालिक ने ही सूचना दी थी। उन्होंने देखा कि लेटी हुई अवस्था में महिला का शव पड़ा है। मृतका की उम्र करीब 40 वर्ष है।
वह नीले व काले रंग की फूलदार कुर्ती और पीले रंग की सलवार पहने हैं। दाहिने हाथ पर ओम गुदा है, हिंदी में रामधनी लिखा है और दिल का निशान भी गुदा है। अंग्रेजी में पूनम लिखा है। बाएं हाथ पर भी टैटू गुदा है। बाएं हाथ पर ही रोहित व अंग्रेजी में सुनील और पूनम हिंदी में लिखा है, तथा राजेंद्र भी लिखा है। गले में जो लॉकेट है जिस पर उर्दू में अल्लाह लिखा है। इंस्पेक्टर ने आसपास महिला की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
शव का पोस्टमाॅर्टम डॉक्टरों के पैनल ने किया। महिला डॉक्टर ने दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड बनाई। टीम को ऐसा कोई कारण न मिला जिससे मौत की वजह स्पष्ट हो सके। इसलिए विसरा सुरक्षित कर दिया गया। सीने व शरीर पर कुछ जगह खरोंच के हल्के निशान मिले हैं। जिस तरह शव रखा था, उससे लग रहा था कि कहीं और से लाकर इसे यहां रखा गया है। आसपास के गांववालों को बुलाकर भी पहचान कराई गई लेकिन फायदा नहीं मिला। आसपास सीसी कैमरे भी नहीं थे जिनसे फुटेज मिल सके। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि महिला के शव की पहचान नहीं हो पा रही है। मामले में रिपोर्ट लिखकर जल्दी खुलासा किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, 