हल्द्वानी कुमाऊं कमिश्नर के जनसुनवाई में महिला पहुंची आटा लेकर , जाने फिर क्या हुआ

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत अपने बेहतर कार्य शैली के लिए जाने जाते हैं । कुमाऊं कमिश्नर अपने कैंप कार्यालय में लोगों की समस्या भी सुनते हैं। मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान सीमा खंडूजा, निवासी हल्द्वानी जजी कोर्ट के पास कमिश्नर के जनसुनवाई में पहुंची जहां
महिला द्वारा बताया गया की उनके द्वारा 12 नवंबर 2025 को उनके द्वारा नैनीताल रोड हल्द्वानी में स्थित एस०बी०आई० के पास संचालित लालता प्रसाद, बसन्त कुमार की राशन की दुकान से यह जानकर आटा क्रय किया गया कि वहां पर चक्की का पिसा हुआ आटा मिलता है। आटे को क्रय करने पश्चात वह अपने घर ले गई और उक्त आटे से बनी रोटियां उन्होंने स्वयं एवं उनके पति द्वारा भोजन में खाई गई तो उसके पश्चात उन दोनों के पेट में दर्द हुआ। फिर इन्होंने ठीक होने के लिए कुछ दिन मात्र खिचड़ी खाना पड़ा।
आटे को छाना तो उसमें बहुत सारे घुन और कीड़े निकले। इसके पश्चात खंडूजा द्वारा उपभोक्ता फोरम में भी वाद दायर किया गया। उक्त आटे का सैम्पल खंडूजा द्वारा मंगलवार को कुमाऊँ आयुक्त के समक्ष लाकर उन्हें दिखाया गया।
जिस पर आयुक्त कुमाऊँ द्वारा आटे के उक्त सैम्पल को खाद्य सुरक्षा अधिकारी को बुलाकर हस्तगत किया गया ताकि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की जा सके।
इस दौरान राशन की दुकान के स्वामी द्वारा आयुक्त कुमाऊँ को बताया कि उनकी चक्की खराब है वह आंचल नाम का चक्की वाला आटा बेच रहे हैं।
इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी को आयुक्त द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी निकाल लें और उक्त राशन की दुकान में जाकर सैम्पल भी लेते हुए तत्काल उन्हें उपलब्ध कराएं ताकि आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,