बेटी को गिफ्ट में कुत्ता देने के नाम पर महिला ने 66 लाख रुपए गवाएं

देहरादून: साइबर ठग अलग अलग तरीके से लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं । साइबर ठगों के झांसी में सबसे ज्यादा पढ़े लिखे लोग आ रहे हैं ताजा मामला देहरादून का है जहां ऑनलाइन कुत्ते के पिल्ले के बच्चे को खरीदने के लिए महिला ने करीब 66 लाख गंवा दिए उसके बावजूद भी महिला को कुत्ते का बच्चा नहीं मिल पाया। एक महिला ने बेटी बर्थडे गिफ्ट के तौर पर गोल्डन रिटरेवियर नस्ल का पिल्ला के बच्चे के खरीदने के लिए जस्ट डायल पर सर्च किया जिसके बाद उनको नंबर मिला।
इसके बाद व्यक्ति ने 15 हजार में कुत्ते की भेजने का सौदा कर दिया इस दौरान महिला ने एडवांस के तौर पर उसके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए।
इसके बाद व्यक्ति ने दोबारा फोन कर कुत्ते के बच्चे को क्वारंटाइन रखने और लाइसेंस के नाम पर महिला से एक लाख रुपये अपने खाते में मंगा लिए। महिला ठगों के झांसे में आकर लगातार पैसे देती रही सुरक्षा शुल्क, शिपिंग टैक्स समेत अन्य मदों में खर्च का झांसा देकर महिला से 66 लाख 39 हजार 600 रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। इसके बाद भी वह रुपये मांग रहा था जिसके बाद महिला को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ जिसके बाद महिला ने देहरादून साइबर थाने में अपने साथ ठगी का मामला दर्ज कराया है।स्पेशल टास्क फोर्स के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूरे मामले में में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि महिला के बच्ची का जन्मदिन 22 जून का था लेकिन महिला को नहीं कुत्ता मिल पाया नहीं उसको अपना भेजा हुआ रकम।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार