पत्नी का अवैध संबंध, बार-बार मना करने पर भी नहीं मानी, देखते ही पति का खोला खून गला दबाकर पति ने ले ली जान
पत्नी का अवैध संबंध देख पति का खून खौल उठा और पत्नी की हत्या कर दी मामला नोएडा का है जहां नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में पति ने ही अपनी पत्नी की अवैध संबंधों के शक में गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान विसनपुर मानपुर थाना पाली मुकीमपुर जिला अलीगढ के चुन्नीलाल के रूप में हुई है।
आरोपित ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपित फरार हो गया था। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि मेरी पत्नी के मेरे गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति से अवैध संबंध थे। कई बार मना करने के बावजूद भी वह नहीं मानी। परेशान होकर शनिवार को पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपित नौकरी का बहाना बनाकर बाहर चला गया था।
शुक्रवार की रात दोनों के बीच इस बात पर झगड़ा हो गया था। इसी दौरान आरोपी ने पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और नौकरी के बहाने बाहर चला गया। सुबह घर लौटने के बाद उसने पुलिस और रिश्तेदारों को गुमराह करने के लिए खुद ही पुलिस को मामले की सूचना दी। एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी ने ही शनिवार की सुबह 112 नंबर डायल कर सूचना दी थी। घटनाक्रम की जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने महज 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा किया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO