हल्द्वानी के एक पार्षद आखिर क्यों रोए बीच सड़क में फूट-फूट कर,-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी नगर निगम के सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर इन दिनों धरने पर हैं इसी के तहत सफाई कर्मियों ने मेयर की शवयात्रा निकाला जहां निगम के पार्षद रोहित कुमार ने मुंडन कर किया पिंडदान और जमकर फूट-फूटकर रोते हुए अपना विरोध जताया।

Ad


:नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के हल्ला बोल जारी है पिछले 5 दिनों से सफाई व्यवस्था ठप कर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने आज मेयर की शव यात्रा निकाली। इस दौरान हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने मेयर और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यही नहीं पार्षद रोहित कुमार ने शव यात्रा में सर मुंडवा कर पिंडदान किया।

विरोध प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत प्रतिदिन ₹500 मानदेय सफाई कर्मचारियों को दिया जाना है, लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद नगर निगम ने यह व्यवस्था लागू नहीं की है। लिहाजा मजबूरन कर्मचारियों को हड़ताल पर जाना पड़ा है। कर्मचारियों की शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन के दौरान नैनीताल रोड में जाम भी लगा, जिसे खुलवाने में पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी।

वहीं कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें ₹500 प्रतिदिन मानदेय नहीं दिया जाता तब तक वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। पार्षद का असर मोड़ आने और फूट-फूट कर रोने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

संयुक्त मोर्चा के शाखा महामंत्री सुनील चौधरी ने कहा कि मेयर और निगम प्रशासन सिर्फ कोरे आश्वासन देकर उन्हें गुमराह कर रहे हैं। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। यहां संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष अशोक राज, रोहित टांक, सचिन भारती, शौकत अली, शिवम पाल, प्रशांत, अमन मसीह, रीना देवी, रामवतार राजौर, राहत मसीह, आदेश कुमार, श्याम सुंदर, अमरदीप चौधरी, जयप्रकाश आदि शामिल रहे।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें