हल्द्वानी:पत्नी ने चप्पलों से पीटा तो युवक ने लगाया मौत को गले,पीड़ित परिजनों ने पुलिस में दी तहरीर

हल्द्वानी: पत्नी की प्रताड़ना से तंग युवक द्वारा मौत को गले लगाने के मामले में मृतक की मां ने उसकी पत्नी एवं मायके वालों पर पुत्र को प्रताड़ित करते हुए आत्महत्या के लिए मजबूर करने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए लालकुआं कोतवाली में तहरीर दी है. तहरीर के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर एक निवासी नरगिस पत्नी स्वर्गीय इसरार ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि गत दिवस उनके 26 वर्षीय पुत्र इकरार ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, उसके द्वारा यह जानलेवा कार्य अपनी पत्नी एवं उसके मायके वालों की प्रताड़ना से तंग आकर किया है, नरगिस का कहना है कि उसके बेटे का विवाह 15 नवंबर 2021 को रुखसार जिला बदायूं के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से संपन्न हुआ था,
शादी के बाद से ही रुखसार का व्यवहार पति एवं अन्य ससुरारियों के प्रति अत्यंत खराब था, वह कुछ ही मांह लालकुआं अपने पति के पास रही, इस दौरान उसने अपने पति की पिटाई भी लगायी, पत्नी के मायके जाने के बाद उसे समझाने जब इकरार उसके घर गया तो ससुरालियों एवं उसकी पत्नी ने मिलकर इकरार के साथ मारपीट की यहां तक कि पत्नी उसे चप्पलों से भी पीटा गया, पत्नी की प्रताड़ना एवं उसके द्वारा न्यायालय में झूठा केस दर्ज कर देने से डिप्रेशन में आए इकरार ने जहरीले पदार्थ का सेवन करते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. नरगिस ने अपने बेटे की मौत के जिम्मेदार उसकी पत्नी रुखसार समेत अन्य मायके वालों को ठहराते हुए उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है.
इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल का कहना है कि महिला द्वारा लालकुआं कोतवाली में मामले की तहरीर दी गई है जिस पर जांच की जा रही है, जल्द ही जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,