उत्तराखंड में आज से बदलेगा इन जिलों में मौसम बारिश और बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है शुक्रवार को मौसम साफ रहने के बाद शनिवार से मौसम के फिर करवट लेने की संभावना है.मौसम विज्ञान अनुसार प्रदेश में 18 जनवरी से एक बार फिर मौसम खराब होने का अनुमान लगाया जा रहा है अगले तीन दिन पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है वहीं 22 और 23 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश और ऊंची चोटियों में जमकर बर्फबारी की संभावना है.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18 से 21 जनवरी तक प्रदेश के पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले सहित विभिन्न पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है वहीं 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी होगी. इसके अलावा उधम सिंह नगर, हरिद्वार जनपद सहित मैदानी इलाकों में सुबह शाम कोहरा छाए रहने की संभावना है जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा.उत्तराखंड राज्य में 22 और 23 जनवरी को पहाड़ से लेकर मैदान तक व्यापक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO