Uttarakhand Weather Update :40 डिग्री पार किया हल्द्वानी का तापमान ,कल से मौसम में हो सकता है बदलाव
हल्द्वानी: मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ अब तराई के क्षेत्रों में भी भीषण गर्मी पड़ रही है गर्मी की चपेट में हल्द्वानी भी अछूता नहीं है हल्द्वानी के तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है तो वहीं अब लोगों को इंद्रदेव का इंतजार है। मैदानी इलाकों में अगले दो दिन भी पारा ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में 15 जून से मौसम में बदलाव दिखने लगेगा बताया जा रहा है कि 15 जून से मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है।
।।
राज्य मौसम विभाग के अनुसार प्री-मानसून के सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश की संभावना बन रही है 15 से 18 जून के बीच कुमाऊं मंडल के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 16 व 17 जून को नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं पर तीव्र बौछार पडऩे से लेकर भारी वर्षा तक होने की संभावना है। इसके बाद वर्षा में कमी आएगी।
बारिश की वजह से तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों में 15 जून से मौसम में परिवर्तन हो रहा है कई राज्यों में भारी बारिश की भी संभावना हो सकती।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती