उत्तराखंड:स्यानाचट्टी में यमुना का जलस्तर बढ़ा पुल के ऊपर से गुजर रहा पानी, पुल को हुआ खतरा-VIDEO
पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार वर्षा से उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव स्यानाचट्टी में हालात चुनौतीपूर्ण हो गए हैं. यहां बनी झील के बाद अब यमुना का बढ़ा हुआ जलस्तर लोगों को डरा रहा है। स्थिति यह है कि यमुनोत्री हाईवे पर बना मोटर पुल यमुना के थपेड़ों से डगमगाने लगा है।
स्थानीय निवासी व यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितो ने बताया कि स्यानाचट्टी में बनी झील के कारण यमुना नदी में भारी मात्रा में मलबा भर गया है। इस कारण नदी का तल ऊपर उठ गया है और पानी पुल के ऊपर से होकर बह रहा है। उस पर भारी वर्षा ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। इससे पुल के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है।
स्यानाचट्टी में यमुना नदी में बनी झील की समस्या नयी नहीं है। यह समस्या धराली आपदा से भी पहले 28 जून को कुपड़ा गाड के उफान के साथ आए मलबे के कारण उत्पन्न हुई थी, जो गत 21 अगस्त को तब गंभीर हो गई, जब दोबारा उफनाए कुपड़ा गाड के साथ आए मलबे में नदी का प्रवाह अवरुद्ध कर दिया
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती