उत्तराखंड:पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना, मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली-देखे VIDEO

पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश को गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि बदमाश लूट में शामिल थे।
हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है. वहीं घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उधर मुठभेड़ की सूचना मिलने पर पुलिस के तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली है.
भगवानपुर पुलिस को सोमवार की देर रात सूचना मिली थी कि कुंजा बहादुरपुर के पास कुछ संदिग्ध बाइक से आ रहे हैं। सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार बदमाशों को रोकने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बाइक सवारों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वो जमीन पर गिर गया। पुलिस ने बदमाश को उठाकर रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि फरवरी माह में नन्हेड़ा में हुई लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी मंगलौर की तरफ से भगवानपुर की तरफ आ रहे हैं. जब पुलिस ने उन्हें कुंजापुर फाटक के पास रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. आरोपी का एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश की जा रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे