(VIDEO) दूध लेने गई महिला को मारी गोली हालत गंभीर हल्द्वानी की सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती

काशीपुर स्थित आईटीआई थाने क्षेत्र अंतर्गत महुआखेड़ा गंज निवासी धर्मवीर सिंह की तलाकशुदा पुत्री कामिनी शुक्रवार सुबह दुकान पर दूध लेने जा रही इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने पीछे से गले में गोली मार दी जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई इस दौरान हमलावर वहां से फरार हो गया आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस और परिवार वाले महिला को काशीपुर स्थित निजी हॉस्पिटल में ले गए जहां डॉक्टरों ने सुशीला तिवारी अस्पताल को रेफर कर दिया जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है जिसे पुलिस जांच में जुटी हुई है सुबह आईटीआई थाने महुआखेड़ा गंज निवासी धर्मवीर सिंह की 28 वर्षीय पुत्री कामिनी दूध लेने जा रही थी इसी दौरान रास्ते में ही एक अज्ञात युवक ने कामिनी की कनपटी पर गोली मार दी।
बताया जा रहा है कि महिला का
विवाह लगभग 3 साल पहले उत्तर प्रदेश के खुर्जा निवासी रवि कुमार नामक युवक से हुआ था और महिला का तलाक हो चुका था। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हो सकता है पूरे मामले की जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे