VIDEO:हल्द्वानी में अनियंत्रित ट्रक पोल से टकराकर हाईवे पर पलटा,मची अफरा तफरी वाहन आये चपेट में

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग कॉल टैक्स के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक बिजली के पोल से टकरा गया. बिजली के पोल से ट्रक टकराते ही हाईवे पर पलट गया. इस दौरान ट्रक ने टाटा मैजिक वाहन को भी अपने चपेट में ले लिया. घटना में ट्रक चालक और टाटा मैजिक चालक मामूनी रूप से घायल हुए हैं.

Ad

हाईवे पर ट्रक पलटने से काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही सूचना के बाद मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस क्रेन के माध्यम से दोनों वाहनों को हटाकर सड़क को सुचारु किया. घटना देर रात करीब 12:00 के आसपास की बताई जा रही है.


बताया जा रहा है कि पहाड़ों से सब्जी लेकर हल्द्वानी मंडी को आ रहा ट्रक काठगोदाम के कॉल टैक्स के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया. ट्रक के पलटते ही अफरा तफरी का माहौल बन गया. ट्रक के अंदर फंसे चालक को राहगीरों ने बाहर निकाल उसको अस्पताल भेजा जहां उसकी मामूली चोटे आई है. घटना के दौरान ट्रक ने एक दूसरे वाहन को भी अपने चपेट में ले लिया.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक का रफ्तार अधिक होने के चलते अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया. सूचना के बाद मौके पर सब इंस्पेक्टर फिरोज आलम पहुँच क्रेन के माध्यम से ट्रक को सड़क से हटाया गया.
ट्रक में पहाड़ से सब्जियां आ रही थी हादसे में ट्रक के साथ-साथ सब्जियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें