Uttrakhand News CM धामी दिवाली से पहले इन लोगों को देंगे मालिकाना हक की सौगात,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली से पहले रुद्रपुर के लोगों को सौगात देने जा रहे हैं नजूल नीति के तहत रंपुरा बस्ती में 50 वर्ग मीटर तक के भूखंडों पर मालिकाना हक दिलाए जाने के लिए नगर निगम की ओर से सर्वे शुरू हो गया है रंपुरा में लगाए गए कैंप का मेयर रामपाल सिंह ने शुभारंभ किया। मौके पर ही कई पात्र लोगों की पत्रावलियों तैयार करने के साथ ही भूखंडों की नापजोख कराई.
निगम के एमएनए एनसी दुर्गापाल के नेतृत्व में रंपुरा में दो टीम सर्वे के लिए जुट गई हैं। मेयर ने बताया कि शिविर में फार्म भरने से लेकर नोटरी, फोटो स्टेट और फोटो खींचे जाने की सुविधा भी लोगों को दी जा रही है। पिछले दिनों आदर्श इंदिरा बंगाली काॅलोनी में शिविर लगाया गया था, इसमें 800 से अधिक फाइल तैयार हो चुकी हैं।
अब रंपुरा में भी फाइल तैयार कर दीपावली से पहले हजारों लोगों को मालिकाना हक की सौगात दी जाएगी। मेयर ने कहा कि सीएम धामी फ्रीहोल्ड प्रमाणपत्र वितरित करने के लिए आएंगे। वहां उपनगर आयुक्त शिप्रा जोशी, एसएनए राजू नबियाल, मानचित्रकार शरीक अली, भूपेंद्र खत्री आदि थे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO