Uttatakhand News:ऋषिकेश चीला में पांच वनाधिकारियों की मौत इंटरसेप्टर हादसे का LIVE वीडियो आया सामने-देखे VIDEO

उत्तराखंड के ऋषिकेश में सोमवार को चीला डैम के पास वन अधिकारियों को ले जा रहे इंटरसेप्टर हादसे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज गति से चलते हुए इंटरसेप्टर के चालक का नियंत्रण खो जाता है और हादसा हो जाता है,यह पूरा वीडियो इंटरसेप्टर में लगे कैमरे की बताई जा रही है।
8 जनवरी को चीला डैम के पास हुए हादसे का एक लाइव वीडियो वायरल हो रहा है,वायरल वीडियो ट्रायल वाहन में लगे कैमरे का बताया जा रहा है,वीडियो में कुछ आवाजे भी सुनाई दे रही हैं, जिसमें ऐसा लग रहा है जैसे चालक ट्रायल इंटरसेप्टर को स्पीड के बारे में कुछ जानकारी साझा कर रहा है तभी एक और आवाज सुनाई दे रही है जिसमें स्पीड को बढ़ाने के लिए कहा जाता है,लेकिन यह प्रतीत हो रहा है की चालक पहले यह कहकर बात टाल देता है की अगर स्पीड तेज हुई तो गाड़ी में सवार लोग गिर सकते हैं,जिसके बाद तभी एक और आवाज सुनाई देती है की अब तो सीधी सड़क है जिसके बाद एक आवाज आती है की स्पीड तेज करता हूं और फिर इंटरसेप्टर की स्पीड को तेज हो जाती है और फिर अचानक चालक नियंत्रण खो देता और जब तक स्पीड कम कर गाड़ी को रोकता तब तक गाड़ी पेड़ से टकराकर सड़क पर ही पलट जाती है,इस हादसे में 5 वनाधिकारियों की मौत हो जाती हैं।
इस हादसे के बाद लगातार इसकी जांच की जा रही है प्रारंभिक जांच में गाड़ी के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है,जबकि अभी भी आगे की जांच जारी है,आपको बता दें इस हादसे के बाद से कई तरह के स्वाला खड़े हो रहे थे।
यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है प्रगति टीवी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO