उत्तराखंड:UKSSSC ने समूह ग के 751 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में समूह ग के कुल 751 पदों के लिए वित्रप्ति जारी की है। UKSSSC में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 3 रिक्त पदों, राज्यपाल सचिवालय के अंतर्गत कम्प्यूटर सहायक सह स्वागतकर्ता के 3 रिक्त पदों, विभिन्न विभागों के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक के 465 रिक्त पदों, राज्य सम्पत्ति विभाग के अंतर्गत स्वागती के 5 रिक्त पदों, आवास निरीक्षक के 1 रिक्त पद, सिंचाई विभाग के अंतर्गत मेट के 268 रिक्त पदों तथा कार्यपर्यवेक्षक के 6 रिक्त पदों यानी कुल 751 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन निकाला गया है।
राज्यपाल सचिवालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती: विज्ञप्ति में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और राज्यपाल सचिवालय समेत दूसरे विभिन्न संस्थाओं के खाली पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा UKSSSC के लिए ही डाटा एंट्री ऑपरेटर के तीन पदों पर भर्ती की जानी है. इसके अलावा राज्यपाल सचिवालय के लिए कंप्यूटर सहायक के तीन पदों पर भर्ती होनी है.
सिंचाई विभाग में 265 पदों पर भर्ती: विभिन्न विभागों में 465 खाली पदों पर कनिष्ठ सहायक के लिए भर्ती होगी. इसी तरह राज्य संपति विभाग के पांच स्वागती पद के लिए भर्ती की जाएगी. राज्य में सिंचाई विभाग के लिए 268 मेट और 06 कार्य पर्यवेक्षक की भर्ती होनी है. साथ ही राज्य संपति विभाग में आवास निरीक्षक के एक पद पर भर्ती की जानी है. इस तरह कुल मिलाकर 751 पदों पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती करवाने जा रहा है.
राज्य में युवा 11 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आयोग ने आवेदन करने की अंतिम तिथि एक नवंबर रखी है, जबकि ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की अवधि 5 नवंबर से 8 नवंबर तक तय की गई है.
19 जनवरी को होगी परीक्षा: वहीं, लिखित परीक्षा की अनंतिम तिथि 19 जनवरी 2025 रखी गई है. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मार्तोलिया के अनुसार परीक्षाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा और परीक्षा के दौरान पूरी पारदर्शिता रखी जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO