उत्‍तराखंड(बडी खबर) कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, हुए भावुक; विस बजट सत्र में की थी विवादित टिप्पणी–VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड से बड़ी खबर आई है जहां पिछले दिनों विधानसभा में विवादित बयान देने पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस्तीफा दिया है। उन्‍होंने कहा कि जिस प्रकार से वातावरण बनाया गया। आज साबित करना पड़ रहा है कि उत्तराखंड के लिए योगदान दिया। राज्य आंदोलन में लाठियां खाईं। ऐसे व्यक्ति को टारगेट बनाया जा रहा है। आहत हूं, ऐसे में मुझे इस्तीफा देना पड़ रहा है।
इसके बाद से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रेम चंद अग्रवाल ने आनन-फानन में प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई थी। बता दें कि विधानसभा के बजट सत्र में इनकी एक विवादित टिप्पणी के बाद राज्य के कई हिस्सों में विरोध हुआ था।

Ad

बजट सत्र के पहले दिन विपक्ष की ओर से राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध किया जा रहा था, तब द्वाराहाट के विधायक बिष्ट और मंत्री अग्रवाल के बीच हुई तीखी नोकझोंक चर्चा के केंद्र में रही थी। सदन में शून्यकाल के दौरान संसदीय कार्यमंत्री अग्रवाल, कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी की कार्यस्थगन की सूचना का जवाब दे रहे थे। इसी दौरान विधायक बिष्ट ने साथी विधायकों से बातचीत में कथित तौर पर क्षेत्रवाद से संबंधित टिप्पणी की। मंत्री अग्रवाल ने इसे लेकर कड़ा ऐतराज जताया। फिर तो सदन में काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति रही। इसके बाद उत्‍तराखंड में प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक पुतला दहन और विरोध किया गया। नारेबाजी करते हुए प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्री पद से हटाने की मांग की गई।

इस्तीफा सौंपते वक्त उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि मैं हमेशा चाहता हूं कि मेरा राज्य विकास करे और आगे बढ़ता रहे। इसके लिए मेरी जो भी योगदान की आवश्यकता होगी,मैं वह करूंगा। इसलिए,आज मैंने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने अपनी पीसी में कहा कि मैं सीएम धामी का बहुत सम्मान करता हूं, उनके नेतृत्व में सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। पीएम का जिक्र करते हुए प्रेमचंद ने कहा कि जैसे वह उत्तराखंड उनके दिल में बसता है, वैसे ही वह हमारे दिल में बसते हैं। उनके आने के बाद उत्तराखंड विकास की राह में आगे बढ़ रहा है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें