उत्तराखंड:पति ने शक में पत्नी को उतार दिया मौत के घाट,पुलिस की पूछताछ में उगले राज

पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा है. मामला काशीपुर कोतवाली क्षेत्र का है जहां एक महिला की उसके पति ने हत्या कर दी थी घटना की बेटे ने तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी. आरोपी ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले राज खोले हैं.मामले का खुलासा करते हुए काशीपुर सीओ दीपक सिंह ने बताया कि बीते रोज पुलिस को मिली सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की एक महिला खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी. मौके पर उपस्थित उसके पुत्र द्वारा बताया गया कि उसके सौतेले पिता द्वारा चाकू मारकर मां की हत्या की गई है. बेटे ने बताया कि उसके पहले पिता की 8 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है, उसके बाद मां ने ह्त्या आरोपी से कोर्ट मैरिज की थी.
महिला के बेटे द्वारा कोतवाली काशीपुर में सौतेले पिता के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया. जिसके बाद शहर में नाकेबंदी की गई. आरोपी की तलाश आसपास के संदिग्ध स्थानों पर ढूंढने पर आरोपी पिता,को काशीपुर कलश मंडप को जाने वाली सड़क से रात में गिरफ्तार किया गया. आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस के संबंध में गिरफ्तार किया गया.
आरोपी ने पूछताछ में बताया गया कि मृतका उसकी दूसरी पत्नी थी. उसकी पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी और वह जल संस्थान में फिटर के पद पर था. उसे पत्नी पर शक था कि वह उसके अलावा अन्य लोगों के संपर्क में रहती है, केवल मेरी संपत्ति पर लालच रखती है. क्योंकि मुझे रिटायरमेंट पर अच्छा खासा पैसा मिला था और मैंने काफी संपत्ति जुटा ली थी. आरोपी ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी छोटी-छोटी बातों को लेकर आए दिन झगड़ा करती रहती थी और ताने मारती थी. बीते दिन कहासुनी में उसने सब्जी काट रही पत्नी की चाकू छीनकर हत्या कर दी. जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू
हल्द्वानी:पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर विशेष वृक्षारोपण अभियान
हल्द्वानी में रेलवे कर्मचारी से 47 लाख की ठगी: प्लॉट और मकान का झांसा देकर हड़पे रुपये; कोर्ट के आदेश पर काठगोदाम पुलिस ने दर्ज की FIR
हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी स्वास्थ्य महानिदेशक:₹12.38 लाख की ठगी का आरोप, प्रकाश मेहरा और गिरोह की तलाश में पुलिस,कॉलेज में परिसंपत्तियों के कब्जे के षड्यंत्र के भी लग चुके हैं आरोप
