उत्तराखंड:युवक को पेड़ से बांधकर उसके पत्नी व भतीजी से सामूहिक दुष्कर्म, 6 युवकों की दरिंदगी

उत्तराखंड:युवक को पेड़ से बांधकर उसके पत्नी व भतीजी से सामूहिक दुष्कर्म, 6 युवकों की दरिंदगी
देवभूमि उत्तराखंड में लगातार महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है ऊधम सिंह नगर में आपसी रंजिश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इसने जिले में सनसनी मचा दी है। घटना जिले के किच्छा की है, जहां पुरानी रंजिश में युवक पर आधा दर्जन लोगों ने हमला कर उसे पेड़ से बांध दिया।
इसके बाद में उसकी पत्नी व भतीजी को गन्ने के खेत में ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
उधम सिंह नगर में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है हत्या बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है ताजा मामला किच्छा कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी युवक शुक्रवार दोपहर अपनी पत्नी व 15 वर्षीय भतीजी के साथ गांव से एक किमी दूर अपने खेत में लकड़ी लेने गया था। इसी दौरान छह युवकों ने खेत में घेरकर उस पर हमला कर दिया। युवक को पेड़ से बांध उसके साथ मारपीट की गई।
आरोप है उसके बाद युवक की पत्नी व भतीजी को पास में स्थित गन्ने के खेत में घसीटकर दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित तीनों को वहीं छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान नाबालिग बेहोश हो गई। उसने होश में आने के बाद उसने अपनी चाची को मोबाइल फोन दिया, तब जाकर पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
आनन फानन आजादनगर चौकी प्रभारी बसंत प्रसाद ने मौके पर पहुंच पेड़ से बंधे व्यक्ति को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने तीनों को सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया है।
हालांकि मामला पुरानी रंजिश के चलते संदेह के दायरे में है। आजादनगर पुलिस चौकी प्रभारी बंसत प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी स्वास्थ्य महानिदेशक:₹12.38 लाख की ठगी का आरोप, प्रकाश मेहरा और गिरोह की तलाश में पुलिस,कॉलेज में परिसंपत्तियों के कब्जे के षड्यंत्र के भी लग चुके हैं आरोप
हल्द्वानी बड़ी खबर
सफग्ग
हल्द्वानी: अनियंत्रित बाइक ने 13 साल के मासूम को मारी टक्कर ,पेट फटने से आंते आई बाहर, मौत ;तमाशबीन बने रहे लोग और पुलिस
नैनीताल:6 साल के मासूम के सामने कोसी नदी के तेज बहाव में बहा फौजी पिता, पत्थरों के बीच 3 किमी दूर मिला शव-VIDEO