उत्तराखंड:कौन कहता है कि नौकरी नहीं मिलती, एक अर्जी तो तबियत से लगाओ यारों, देखें–(VIDEO)
अल्मोड़ा: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला अब लगातार गर्माते जा रहा है। जिसको लेकर अब युवाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अल्मोड़ा में आज युवाओं ने चैघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा धरना स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान युवाओं ने कहा कि उत्तराखंड आज घोटाला प्रदेश बन गया है। एक के बाद एक जिस तरह भर्तियों में धांधली सामने आ रही है उससे प्रदेश के युवाओं में हताशा व निराशा का माहौल है। इस दौरान युवाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि पेपर लीक मामले में कई सफेदपोश व बड़े मगरमच्छ भी शामिल है, जो कि सरकार या किसी राजनीतिक पार्टी से संबंध रखते है। युवाओं से सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि अगर सरकार वाकई में पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच व दोषियों को सजा देने चाहती है तो वह सीबीआई जांच की संस्तुति क्यों नहीं कर रही है।
युवाओं ने सरकार से यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराने व दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान युवाओं ने जनगीत गाकर सरकार को चेताने का काम किया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,
उत्तराखंड:लव मैरिज का दर्दनाक अंत; मोहब्बत से मर्डर तक…किशोर के प्यार में पड़कर पत्नी ने अपने पति की हत्या
हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO
हल्द्वानी में वित्तीय सलाहकार संस्था चॉइस वेल्दी का एक साल पूरा: कुमाऊं से लेकर पूरे उत्तराखंड में विस्तार की तैयारी-VIDEO
हल्द्वानी में तेंदुओं का आतंक: घर की खिड़की पर बैठ अंदर ताकता रहा तेंदुआ, CCTV में कैद खौफनाक मंजर; लोगों में फैली दहशत-VIDEO