उत्तराखंड UKPSC ने निकालीं इन पदों पर बम्पर भर्ती, 92300 रुपये तक वेतन मिलेगा वेतन

उत्तराखंड: सरकारी नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है । लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड में बंपर भर्तियां निकाली है ऐसे में अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है उत्तराखंड लोक सेवा आयोग यानी UKPSC ने राज्य में पटवारी और लेखपाल के बंपर पदों पर भर्ती जारी की है।
इस भर्ती के लिए आवेदन भी शुरू हो चुके हैं। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।
भर्ती के लिए आवेदन 14 अक्तूबर, 2022 से शुरू हैं और आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 04 नवंबर, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही होंगे।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। लेखपाल पद के इच्छुक उम्मीदवारों के पास में प्रादेशिक सेना में 2 साल का अनुभव होना चाहिए या राष्ट्रीय कैडेट कोर का बी / सी प्रमाण पत्र होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी है। अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को पढ़ें।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 563 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें से 391 पद पटवारी के लिए है तो वहीं, 172 पद लेखपाल के लिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 5 के तहत 29200 रुपये से लेकर 92300 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे