उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा
देहरादून:हर वर्ष की तरह सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों को परिवहन निगम यानी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करने की सौगात दी है। हालांकि यह छूट केवल प्रदेश के भीतर रहेगी राहत यह है कि अगर प्रस्थान स्थल से गंतव्य स्थल के बीच में दूसरे राज्य का हिस्सा पड़ता है, तब भी यात्रा मुफ्त रहेगी, बशर्ते दोनों स्थल प्रदेश के भीतर हों।
बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी हो गया है। मुख्यमंत्री सिंह धामी के निर्देशों के बाद परिवहन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने मुफ्त बस यात्रा को लेकर आदेश जारी किया है।
परिवहन यात्रियों की सुविधाओं के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। रविवार को रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य की सीमा के भीतर उत्तराखंड रोडवेज की सभी बसों में महिलाओं को निशुल्क बस सेवा का लाभ मिलेगा। इस दिन स्थानीय रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक होने की संभावना है।
जिसको देखते हुए बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा। निगम अपनी बेड़े की बसों के साथ ही अनुबंधित बसों को भी संचालित करेगा। यदि जरूरत पड़ी तो बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित