उत्तराखंड: आपके लिए जरूरी खबर 31 मई आखरी तिथि

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पात्र को हां और अपात्र को ना योजना के तहत राशन कार्ड वापस करने की प्रक्रिया चल रही है इसी के तहत भारी संख्या में लोग अपने सफेद राशन कार्ड को वापस किया है सरकार अपात्र लोगों से राशन कार्ड जमा करने की अपील की है ऐसे में 31 मई आखिरी तिथि रखी गई है 31 मई के बाद जो भी राशन कार्ड धारक राशन कार्ड नहीं जमा करेगा और अपात्र पाया गया तो उसके खिलाफ खाद्य पूर्ति विभाग बड़ी कार्रवाई कर सकता है। ऐसे में आप राष्ट्रीय खाद सुरक्षा योजना सफेद कार्ड का लाभ उठा रहे हैं तो अपना राशन कार्ड 31 मई तक अवश्य जमा कर दे नहीं तो आपको जुर्माने के साथ साथ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई हो सकती हैं। राशन कार्ड धारकों को लंबी लाइन क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कार्यालय के बाहर देखने को मिल रही है। अपात्र राशन ले रहे लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी विभाग कर रहा है। विभाग ने लोगों को आखिरी मौका दिया है कि वह खुद से अपने राशन कार्ड निरस्त करवा लें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अल्टीमेंटम के बाद नैनीताल जिले में करीब 12सौ से ज्यादा लोगों ने अपने राशन कार्ड जमा करा दिए हैं। अगर आप इनकम टैक्स अदा करते हैं आपके पास दो पहिया वाहन हैं, या आपकी आमदनी ₹15000 प्रति माह से अधिक है तो आप अपात्र घोषित होंगे।

Ad

विभाग ने साफ किया है कि जिन लोगों की मासिक आमदानी 15 हजार रुपये से अधिक है, वे अंत्योदय और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लिए पात्र नहीं हैं ये कार्ड धारक 31 मई तक खुद अपने कार्ड सरेंडर करा सकते हैं एक जून से विभागीय स्तर पर व्यापक अभियान चलाया जाएगा इसमें अपात्र पाए जाने वाले व्यक्ति उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं कई लोगों का कहना है कि वह इस फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन विभाग की ओर से इस जानकारी का प्रचार प्रसार ठीक से नहीं किया गया, अन्यथा वह पहले ही कार्ड को निरस्त करा देंते।

जिला पूर्ति अधिकारी रवि सनवाल ने बताया कि सरकार द्वारा अपात्र लोगों को अपने राशन कार्ड जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई जारी की गई है।ऐसे में 1 मई से चलाए गए इस अभियान में 23 दिनों में नैनीताल जनपद में 1100 से अधिक सफेद राशन कार्ड धारकों ने अपने राशन कार्ड जिला पूर्ति विभाग कार्यालय में जमा करा दिए हैं । उन्होंने कहा कि 31 मई के बाद खाद्य विभाग सर्वे करेगा इस दौरान अगर कोई अपात्र व्यक्ति इस योजना का लाभ पाते हुए मिला तो उस पर उचित कार्यवाही की जायेगी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें