उत्तराखंड:भरोसे का फायदा उठाकर सहेली ने दिया धोखा, दरवाजे का कुंडी लगा इज्जत की लगा दी बोली,सहेली सहित दो गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

महिलाओं के साथ होने वाले अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के खटीमा सीमांत के एक गांव में महिला को जबरन कमरे में बंद कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक और एक महिला के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उसका अपने पति से झगड़ा हो गया था। इसके बाद गुस्से में आकर वह अपनी ताई के घर रहने लगी। कुछ दिन बाद वह वहां से चली गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 24 सितंबर को दोपहर बाजार में उसकी एक परिचित महिला मिली। वह उसके रहने की व्यवस्था और नौकरी लगाने की बात कहने लगी।
इस दौरान उसकी बातों में आकर वह उसके घर चली गई। आरोप है कि देर शाम उक्त महिला ने अपने भतीजे को फोन कर बुला लिया। इसके बाद वह उन लोगों के लिए खाना बनाने लगी। देर रात आरोपी युवक और महिला शराब पीने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ बोर्ड बैठक; कई प्रस्ताव पारित; 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों पर बनी रणनीति

उन्होंने उससे भी शराब पीने को कहने लगे लेकिन उसने मना कर दिया। कुछ देर बाद आरोपी युवक उसे कमरे में खींचकर ले जाने लगा। वह भागकर बाहर आई लेकिन दोनों उसके पीछे-पीछे आ गए। इस दौरान जबरन उसे कमरे में ले गए। इसके बाद आरोपी महिला ने कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ बोर्ड बैठक; कई प्रस्ताव पारित; 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों पर बनी रणनीति


पुलिस ने मनोहर सिंह खोलिया के विरुद्ध दुष्कर्म और एक महिला विरुद्ध सहयोग करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। वहीं दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ बोर्ड बैठक; कई प्रस्ताव पारित; 76वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन की तैयारियों पर बनी रणनीति
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें