उत्तराखंड:जंगल मे जानवर चराने गई महिला के साथ दुष्कर्म,मुंह दबाकर घटना को दिया अंजाम

महिला अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है चम्पावत विकास खंड क्षेत्र के एक गांव में जानवर चराने गई एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलते ही सनसनी फैल गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नेपाली मजदूर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। साथ ही धारा 164 के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।
कोतवाली में दी गई तहरीर के मुताबिक चम्पावत विकासखंड मुख्यालय से करीब 39 किमी दूर के एक दूरस्थ गांव की एक महिला 27 अगस्त के अपरान्ह जंगल में जानवर चराने गई थी। आरोप है कि घर लौटते वक्त उसे अकेला पाकर पेयजल लाइन डालने के काम में लगे एक नेपाली मजदूर ने दबोच लिया और मुंह पर कपड़ा बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने 28 अगस्त की रात आरोपित शंकर लाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया। चम्पावत जिले में काम करने वाला आरोपित मजदूर नेपाली मूल का बताया गया है। मामले की जांच दरोगा राधिक भंडारी को सौंपी गई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO