उत्तराखंडः- पहाड़ के राजेन्द्र महर ने देवभूमि का नाम किया रोशन CDS में जमाई धाक, देश में वायु सेना में मिली 1ST रैंक- आप भी दीजिए बधाई

UPSC CDS I Final Result 2022: देवभूमि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है पहाड़ से प्रतिभाएं लगातार नई बुलंदियों को छूं रहे है। आये दिन पहाड़ के युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रह है। इस बार सेना और खेलों में सबसे ज्यादा पहाड़ के लोगांे ने अपनी धाक धमाई है। अब कंबाइंड डिफेंस सर्विस(सीडीएस) में पिथौरागढ़ के राजेन्द्र महर ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। राजेन्द्र को आईएमए में नौवीं रैंक मिली हैं जबकि एयरफोर्स में पहली रैंक हासिल की है।
मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के जमतड़ गांव के रहने वाले राजेन्द्र सिंह महर की, जिन्होंने कंबाइंड डिफेंस सर्विस(सीडीएस) में समूचे देश में पहली रैंक हासिल कर एक बार फिर सैन्य भूमि उत्तराखण्ड का मान बढ़ाया है। उन्हें एयरफोर्स में पहली जबकि आईएमए में नौवीं रैंक हासिल हुई है। राजेन्द्र की सफलता पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन का रिजल्ट अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है । यूपीएससी सीडीएस (1) 2022 परीक्षा में कुल 164 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं । यूपीएससी सीडीएस 1 मेरिट लिस्ट देखने के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं ।
आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार, ”विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए तीन लिस्टों में कुछ सामान्य उम्मीदवार हैं । सरकार द्वारा सूचित रिक्तियों की संख्या भारतीय सैन्य अकादमी के लिए 100, भारतीय नौसेना अकादमी के लिए 22 और वायु सेना अकादमी के लिए 32 है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO