उत्तराखंड: बिना ड्राइवर के दौड़ी पिकअप गाड़ी, चीता बाइक लोगों ने बचाई, पुलिस की चिता बाइक हुई क्षतिग्रस्त,

ख़बर शेयर करें

पहाड़ों पर सड़क हादसे काम नहीं हो रहे हैं गुरुवार के दिन चंपावत में दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए हैं जहां एक लोडेड पिकअप वाहन बिना ड्राइवर के ही सड़क पर दौड़ने लगी घटना में पुलिस की चिता बाइक क्षतिग्रस्त हुई है. बताया जा रहा है की घटना लोहाघाट थाना परिसर के पास हुआ है. गनीमत रही कि लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.
बताया जा रहा है कि लोहाघाट थाने के पास निर्माणधीन भवन के लिए निर्माण सामग्री लेकर आई पिकअप जीप बगैर चालक के चल पड़ी जिससे पुलिस की चीता बाइक क्षतिग्रस्त हो गई.


बताया जा रहा है कि चालक हयात सिंह निवासी ढकना चंपावत ने जीप को ढलान में खड़ा कर दिया था जिसके चलते पिकअप जीप ढलान में बिना चालक के तेज गति से लोहाघाट थाने की और लुढ़कने लगी पिकअप थाने के पास लगे पेड़ को धराशाई करते हुए थाने में खड़ी चीता मोबाइल क्षतिग्रस्त करते हुए थाना भवन की दीवार से टकरा गई. इस दौरान भवन निर्माण में लगे मजदूर व राहगीरों ने इधर उधर भाग कर जान बचाई. पुलिस के मुताबिक चालक को मेडिकल के लिए लोहाघाट अस्पताल भेजा गया जहां चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं पाया गया.चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO

वही एक अन्य मामले में सड़क पर चलती कार का ब्रेक फेल होने कर दुर्घटना का ग्रस्त हो गई सवार सभी लोग बाल बाल बच गए.
हादसा चम्पावत-टनकपुर नेशनल हाईवे पर स्वाला मंदिर के समीप के पास का बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार खेतीखान से हल्द्वानी जा रही कार स्वाला विश्राम घाट (स्वाला मंदिर के पास) ब्रेक फेल होने के चलते पहाड़ी की ओर टकरा गई नहीं तो बड़ा हादसा बड़ा हो सकता था.गनीमत रही कि कार पहाड़ी की ओर टकराई जबकि दूसरी ओर गहरी खाई थी दुर्घटना में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोग बाल बाल बच गए इसी दौरान वहां से पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल गुजर रहे थे वे पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर जा रहे थे वहीं वीआईपी ड्यूटी के लिए जा रहे नायब तहसीलदार शंकर सिंह बंग्याल ने स्थानीय लोगों की मदद से कार से सभी को बाहर निकाला इसके बाद पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल कार सवार लोगों को अपनी वाहन से टनकपुर की ओर ले गए जहां सभी का प्राथमिक उपचार कराने के बाद सभी को आगे के लिए रवाना कर दिया.दुर्घटना में कार को भी भारी नुकसान पहुंचा है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा 'संजीवनी वन', हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें