उत्तराखंड:पापा जब आप घर नहीं होते तो अंकल आते हैं हमारे घर …….” बेटे ने खोला राज; पति ने पुलिस पर लगाई गुहार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

एक विवाहिता नौ साल की बेटी को लेकर बिचौलिया के साथ फरार हो गई। वहीं, 15 साल के बेटे को पति के साथ छोड़ गई। बेटा और पति थाने से लेकर एसएसपी कार्यालय के चक्कर काट न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पति का आरोप है कि कई बार पत्नी और उसके प्रेमी ने उस पर हमला भी किया।

Ad
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र निवासी पति मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा। उसने बताया कि मई वर्ष 2009 में उनकी शादी उत्तरकाशी के एक गांव में हुई। शादी रुड़की निवासी सिंचाई विभाग में तैनात जेई ने करवाई थी। तब वह उत्तरकाशी में ही जेई के पद पर तैनात था। जेई से उसके पारिवारिक संबंध हैं।

बताया गया कि उनकी शादी काफी समय तक अच्छी चलती रही। बताया कि उसका 15 साल का बेटा और 9 साल की बेटी है। लेकिन उसकी पत्नी का रवैया पति और बेटे के साथ बहुत खराब चल रहा था। इसी बीच एक दिन बेटे ने अपने पिता को बताया कि, “पापा जब आप घर नहीं होते तो अंकल दिनभर मम्मी के साथ कमरे में बंद रहते है।” इस राज के खुलते ही महिला अपनी नौ साल की बेटी को साथ लेकर बिचौलिया के साथ चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर

आरोप है की जनवरी 2025 को पति ने पत्नी और बिचौलिया को सिडकुल के पेंटागन मॉल के पास भी देखा था। पत्नी से जब उसने आने का कारण पूछा तो दोनों हमलावर हो गए। जिस पर पति ने किसी तरह भागकर वहां से अपनी जान बचाई। पति का कहना है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ रोशनाबाद स्थित पीएम आवास योजना के फ्लैट में रह रही है। वह उसकी बेटी को भी उससे मिलने नहीं दे रही है। और न ही बेटी को उसके पास भेज रही है

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें