हल्द्वानी:गैंग रेप का आरोपी पहुंचा थाने, बोला साहब भेज दो जेल,तीनो आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी:मुखानी थाना क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल में छह अप्रैल को दसवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में नामजद तीनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. एक आरोपी मंगलवार को मुखानी थाना पहुंचे अपना जुर्म कबूलते हुए पुलिस को समर्पण कर दिया.जिसके बाद विवेचक से उसने गिरफ्तार करने और जेल भेजने के लिए कहा. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गैंगरेप के मामले में पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई कर चुकी है
मुखानी पुलिस ने बताया कि दसवीं की छात्रा के साथ 6 अप्रैल को बैंकट हॉल में हल्द्वानी निवासी राहुल नाम का युवक पिथौरागढ़ निवासी अपने तीन दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. डर की वजह से छात्रा ने यह बात घर वालों को नहीं बताई पिता को 16 अप्रैल को शक हुआ तो पूछने पर उसने पूरी बात बताई और शिकायत लेकर थाने पहुंचे जहां तत्काल ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करते हुए मुख्य आरोपी छात्रा के दोस्त राहुल को 17 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि राहुल के दोनों दोस्त सचिन और दिव्यांश फरार चल रहे थे.रविवार को दिव्यांश को पुलिस तारीख कर चुकी है तो वहीं तीसरा आरोपी सचिन फरार चल रहा था जो थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया.
पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों को पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जल्द इस मामले में न्यायालय में चारसीट दाखिल कर आरोपियों को कठोर सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती