उत्तराखंड: दर्दनाक सड़क हादसा मैक्सी टैक्सी खाई में गिरी आठ लोगों की मौत तीन घायल,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मंगलवार को बड़ा अमंगल हुआ है दर्दनाक सड़क हादसे में टैक्सी मैक्सी खाई में गिरी है जहां दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं मामला उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ जनपद से सामने आया है एक दुखद घटना सामने आई है, जहां मुवानी से बकटा जा रही एक मैक्सी टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा सोनी पुल के पास हुआ है।

Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में कुल 13 लोग सवार थे, जिनमें से 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया गाड़ी के अनियंत्रित होकर फिसलने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन सटीक कारणों की पुष्टि प्रशासन द्वारा की जाएगी। घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें