उत्तराखंड:ऑपरेशन लंगड़ा;गौतस्करों पर पुलिस का बड़ा वार, पुलिस से मुठभेड़, इनामी गैंगेस्टर को लगी गोली-VIDEO
अपराधियों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस लगातार काम कर रही है जहां गौतस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है.
बदमाश थाना क्लेमेंट टाउन का वांछित अभियुक्त है जिस पर 15000 का इनाम है व हरियाणा कुरुक्षेत्र से भी वांटेड है*
तड़के सुबह मे सहसपुर क्षेत्र में तिमली धर्मावाला के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाश द्वारा पुलिस चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस के रोके जाने पर न रुककर भाग जाना,पुलिस टीमों द्वारा पीछा करने पर तिमली के जंगल में पुलिस टीम पर बदमाश द्वारा फायर किया गया, पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा करने पर ,जवाबी फायरिंग में बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़
पुलिस बदमाश के बीच मुठभेड़ मे 01 बदमाश घायल, बदमाश के पैर पर लगी गोली
मुठभेड़ में घायल बदमाशो को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी हॉस्पिटल विकासनगर लाया गया
विकासनगर पहुंचकर एसएसपी देहरादून व एसपी विकासनगर द्वारा हॉस्पिटल में अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली गई
मुठभेड़ में घायल बदमाश सहारनपुर का शातिर गौतस्कर हैं व गौकशी व गौतस्करी के मामले में क्लेमनटाउन थाने का 15000 रूपए का इनामी बदमाश है तथा हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भी वांटेड है बदमाश, विगत दिवस थाना विकासनगर,पुरूवाला(सिरमौर,हिमाचल प्रदेश) मे हुई गौकशी की घटना को भी बदमाश ने दिया था अंजाम, खुशहालपुर ,सहसपुर थाना क्षेत्र में छुपकर रह रहा था बदमाश, गौकशी में शामिल अभियुक्तों की पुलिस द्वारा लगातार गिरफ्तारी,दबिश के डर से तड़के सुबह आज मौका देखकर फरार होने का कर रहा था प्रयास,बदमाश को पुलिस ने चेकिंग में घेरकर किया गिरफ्तार
पूछताछ में बदमाश ने रायपुर में हुई गौकशी की घटना को भी अंजाम देना स्वीकार किया
मुठभेड़ में घायल बदमाश के विरुद्ध डेढ़ दर्जन से अधिक पंजीकृत हैं अभियोग उत्तरप्रदेश,उत्तराखंड में गैंगस्टर सहित संगीन अपराधिक मामले है दर्ज
बदमाश से एक बाइक एक 12 बोर तमंचा एक खोका कारतूस एक जिन्दा कारतूस बरामद
मुठभेड़ मे गिरफ्तार अभियुक्त
एहसान पुत्र बुद्धु उर्फ फिल्टर निवासी ग्राम गंदेवड़ा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उम्र 22 वर्ष
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,
उत्तराखंड:लव मैरिज का दर्दनाक अंत; मोहब्बत से मर्डर तक…किशोर के प्यार में पड़कर पत्नी ने अपने पति की हत्या
हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO
हल्द्वानी में वित्तीय सलाहकार संस्था चॉइस वेल्दी का एक साल पूरा: कुमाऊं से लेकर पूरे उत्तराखंड में विस्तार की तैयारी-VIDEO
हल्द्वानी में तेंदुओं का आतंक: घर की खिड़की पर बैठ अंदर ताकता रहा तेंदुआ, CCTV में कैद खौफनाक मंजर; लोगों में फैली दहशत-VIDEO