उत्तराखंड : योगी सरकार के राह पर उत्तराखंड पुलिस हत्या अपराधियों के घर पर चलाया बुल्डोजर , हत्यारोपित का मकान ध्वस्त

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी है जिसके भैंस से अपराधी अब सरेंडर करने को मजबूर हैं ऐसे में अब उत्तराखंड पुलिस भी योगी सरकार के तर्ज पर अपराधियों को सरेंडर करने को मजबूर कर दिया है ताजा मामला उधम सिंह नगर से सामने आया है। उत्तराखंड में भी अपराधियों पर बुल्डोजर कार्रवाई शुरू हो गई है।
ऊधमसिंह नगर में पुलिस ने फरार हत्योपित का मकान ढहा दिया है। बीते गुरुवार को सुभाष कालोनी में लेनदेन के विवाद में महिला साथी समेत चार लोगों की मदद से युवक की हत्या कर दी थी। इसके बाद से वह फरार रहा था। अब पुलिस ने मुख्य आरोपित नवाब के घर और गोदाम पर पुलिस ने बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है।
गौरतलब है कि 18 मई की देर रात सुभाष कालोनी निवासी सद्दाम की हत्या कर शव काशीपुर रोड पर झाड़ियों में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने गंगाराम और शहनवाज को गिरफ्तार कर लाश बरामद कर ली थी। पूछताछ में पता चला कि लेनदेन के विवाद में कबाड़ी नवाब और उसकी महिला दोस्त निशा तथा जुबैर ने उसे नग्न कर गला दबाकर हत्या की थी।
बाद में उन्होंने तीनों के साथ मिलकर ब्लेड और ईंट तथा चाकू से चेहरा क्षत विक्षत कर दिया था। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि बाद में जुबैर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को पुलिस ने हत्यारोपित नवाब और उसकी महिला दोस्त निशा को भी गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
हत्यारोपित नवाब के गोदाम और घर में बुल्डोजर चलने के दौरान पुलिस ने एहतियातन उनसे लगे हुए घरों के लोगों को बाहर निकाला। ताकि उन्हें किसी तरह की चोट न लगे। बाद में पुलिस कार्रवाई के बाद लोग फिर अपने घरों के भीतर चले गए।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे