उत्तराखंड : अफसर की बेकाबू कार महिला और दो बच्चियों को कुचला हुई मौत..CCTV में कैद खौफ़नाक मन्ज़र-देखे-VIDEO

उत्तराखंड से दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है नई टिहरी जिले से बड़ी दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। जिसमें दो बच्चियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है । नई टिहरी जिला मुख्यालय के बौराड़ी में पैदल टहल रही एक महिला और उसकी दो भतीजियों को एक तेज रफ्तार कार ने बुरी तरह कुचल दिया। दुर्घटना में महिला के मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा कार की चपेट में दो अन्य लोग भी आए, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर दिया है।
एएसपी जेआर जोशी ने बताया कि सोमवार शाम को बौराड़ी निवासी महिला रीना नेगी (36) पत्नी रविन्द्र सिंह नेगी अपनी दो भतीजियों अग्रिमा (10) और अन्विता (7) दोनों पुत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के साथ नगर पालिका कार्यालय रोड में इवनिंग वाॅक कर रहे थे।
बताया जा रहा है शाम करीब सात बजे तेज गति से वाहन चलाकर जा रहे डीपी चमोली खंड (विकास अधिकारी जाखणीधार) ने तीनों को कुचल दिया।जिससे महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चियां गंभीर घायल हो गई
उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। इस दौरान अस्पताल में भी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। मृतक महिला का पति बौराड़ी में ही व्यवसाय करता है। जबकि बच्चियों के पिता सुरेंद्र नेगी सोशल फाइनेंस में नौकरी करते हैं।
बताया जा रहा है जिला मुख्यालय के बौराड़ी में नगर पालिका के समीप खंड विकास अधिकारी की कार- uk09-9970 तेज स्पीड में चला कर लोगों को रौंद दिया। जिनमें 3 लोगों रीना देवी पत्नी रविन्द्र सिंह,अग्रिमा 10 वर्ष अविनता 7 वर्ष ,की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए, आसपास के लोगों ने 5 लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया, घायल 2 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि 3 लोगों की मौत हो चुकी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे